MLM Ad Posting Site - Boost Your MLM Business

Recharge Mobile , Earn Money

M L M एक नई व्यवसायिक संभावना




"कारवाँ गुज़र गया, गुबार देखते रहे "
एक बेहतरीन व्यावसायिक कांसेप्ट MLM  में अमूनन ऐसा ही होता है .
लोग सोचते रहते है आगे बढ़कर अवसर भाँप कर उसमे शामिल नहीं होते और कुछ लोग इसमें शामिल होकर इसे पूरी तरह समझ कर सफलता की कुछ ऐसी ऊंचाइयां छू लेते है कि लोग उनकी मिसाल देते है . ये सिर्फ  MLM में ही संभव है क्योंकि किसी दूसरे व्यवसाय में आप सिर्फ अपना 100 % ही दे सकते है लेकिन इस में आपको अपने 100 % के अलावा अपनी टीम का भी कुछ न कुछ % ज़रूर मिलता है लिहाज़ा कामयाबी की नई इबारत लिखी जाती है , आप लोगों के रोल मॉडल बन जाते है. लेकिन कुछ लोगों को ये सब सफलता के मापदंड, नए तरीके समझ में नहीं आते उनके लिए MLM एक पहेली बन जाता है !
क्या है MLM ?
कुछ लोग इसे मेंम्बर बनाने वाला काम समझते है .
कुछ लोग इसे सेल्स समझते है .
कुछ लोग इसे दूसरे को बेवकूफ बनाकर जेब से पैसा निकलवाने का काम समझते है .
कुछ लोग इसे पिरामिड स्कीम कहते है पोंजी स्कीम,चिट फण्ड कम्पनीज की बात करते है .
कुछ लोग इसे मनी सर्कुलेशन कहते है .
जितने लोग उतनी तरह की सोच , लोग इसे अपनी-अपनी तरह से परिभाषित करते है .
आप की निगाह में MLM  क्या है ? मुख्य सवाल यही है !
दूसरे लोग क्या सोचते है और क्या करते है आपकी ज़िन्दगी में फर्क इससे नहीं पड़ता बल्कि फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या सोचते है और क्या करते है .
जहाँ तक मेरी बात है मैं इसे 21 वीं सदी का व्यवसाय कहता हूँ जिसमे अनंत संभावनाएं छुपी है .
जैसा कि मैंने पहले भी लिखा है अमीरी के कुछ सिद्धांत होते है और इसी तरह से गरीबी के भी कुछ सिद्धांत होते है , अमीरी या गरीबी किसी जाति, किसी धर्म , किसी लिंग , किसी स्थान ,किसी शैक्षणिक योग्यता , किसी भाषा से न बनती है और न ही बिगड़ती है इसका उम्र से भी कोई ताल्लुक नहीं होता - यही सब mlm के साथ भी होता है .MLM पूरी तरह से काबिलियत का खेल है जिसमे सिर्फ काबिल लोग ही टिके  और बने रह सकते है.

इस व्यवसाय में सबसे पहले जो किसी भी व्यावसायिक सफलता की बुनियाद होता है- misson ,बिलकुल क्लियर होना चाहिए . अगर आपका mission पैसा कमाना है- जो हमेशा एक by Product होता है तो आप एक गलत वजह से इस लाइन में है बिलकुल किसी व्यवसाय की तरह ,किसी भी अच्छे सफल व्यवसाय मालिक से आप पूछिये उसके मिशन में पैसा सेकंडरी होता है .
अगर आप लोगो को ऊपर उठाने के लिए उनकी सहायता के लिए,अपने जोश के लिए ,अपने किसी सपने के लिए, अपनी टीम के लिए जैसे किसी पॉजिटिव कारण से इस लाइन में है तो आपकी स्थायी सफलता बरक़रार रह सकती है अन्यथा आप तात्कालिक तौर पर जरूर पैसा पीट सकते है लेकिन उस स्थिति में अपनी टीम और अपने लोगों का भरोसा खो देंगे। 

 जैसा कि किसी भी अच्छे व्यवसाय के मूल में होता है पाने से पहले देना , जितना लिया है उस से अधिक देने का प्रयास करना .इसे win - win  की स्थिति भी कहते है कि कोई भी पक्ष खुद को ठगा हुआ महसूस नहीं करे. ये MLM की जड़ों में है कि हर पक्ष (Upline-Downline ) हर समय सहयोग के लिए तैयार रहता है और यही बात इसे ख़ास बनाती  है .

 इस व्यवसाय की दूसरी ख़ास बात ये है कि इसे बहुत ही कम लागत से शुरू किया जा सकता है कभी-कभी तो बिना किसी लागत के भी - और शायद यही इस व्यवसाय के लिए सबसे बुरा भी है क्योंकि कम लागत की वजह से इसे छोड़ना भी बहुत आसान है . लोगों के मन में ये भावना ही नहीं बन पाती कि  हम लाइफटाइम चलने वाला कोई व्यवसाय बना रहे है,उन्हें इसकी लागत का खोना चुभता नहीं और वे MLM से,एक मुसीबत से पिंड छुड़ा लेते है। 


ये व्यवसाय लीड जनरेट करने से लेकर लीड को क्लोज करना सिखाता है.


ज़िन्दगी में दो तरह के लोग होते है पहले वो जिन्हे लीड जनरेट करना आता है लेकिन क्लोज करना नहीं आता है और दूसरे वे जिन्हे क्लोज करना भी आता है , संसार के अधिकांश लोगों को सेल क्लोज करना नहीं आता है लेकिन इस व्यवसाय में एक दूसरे के सहयोग के दम पर लीड को क्लोज करना सीखा जाता है; कुल मिलाकर ये वो शिक्षा है जो सड़क से हासिल होती है.शायद अपने इन्ही या ऐसे ही कुछ खास गुणों के कारण आज MLM संसार की लगभग सभी यूनिवर्सिटीज में पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है . 


चूँकि सड़क की शिक्षा सबसे ज्यादा मेहनत, सबसे ज्यादा  त्याग , सबसे अधिक सहनशीलता,सबसे अधिक व्यवहारिकता मांगती है और शायद इसी लिए MLM  में संसार के मात्र 4 -5 % लोग ही है,अधिकांश लोग खुद को नकारा जाना स्वीकार नहीं कर पाते वे इस स्थिति में सहज नहीं रह पाते वे नकारने का अर्थ किसी कांसेप्ट या प्रोडक्ट का नकारा  जाना नहीं लेकर खुद को नकारा  जाना लेते है लिहाज़ा संबंधों पर बन आती है.

अधिकांश लोग MLM में आते है और इस व्यवसाय को बगैर पूरी तरह समझे हताश,निराश होकर छोड़ देते है: निगेटिव  हो जाते है.
अगर आपने सही समय पर सही कंपनी चुनी है अच्छे लीडर का चुनाव किया है कंपनी के बनाये हुए सिस्टम को सही तरीके से समझा है अपनाया है तो आप काफी कम समय में अच्छा पैसा बना सकते है आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सकते है क्योंकि यहाँ आपको अपनी मेहनत के अलावा  आप के सैकड़ों सहयोगियों की  मेहनत का फल भी मिलता है .
हर इंसान Consumer  होता है लेकिन हर Consumer  पैसा नहीं बना सकता है यहाँ आप कंज्यूमर होकर पैसा बना सकते है ,चुनाव आपका है कि आप लोगों से पैसा बनाये या लोग आपसे पैसा बनाये !!
सुबोध - 

www.rechargesathi.com

www.mlmsathi.com

No comments:

Post a Comment